छत्तीसगढ़

सरोना प्राचीन शिव मंदिर और महादेव घाट में हुआ सावन स्पेशल फोटोशूट

शिवभक्ति, संस्कृति और प्रकृति के रंगों से सजा विशेष फोटोशूट

रायपुर, छत्तीसगढ़। पावन सावन मास के अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीया मुलचंदानी ने एक विशेष सावन स्पेशल फोटो एवं वीडियो शूट कराया। यह शूट रायपुर के सरोना स्थित शिव मंदिर और महादेव घाट में किया गया, जहाँ प्रकृति, शिवभक्ति और सावन की पावन भावना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कॉमनवेल्थ में तिरंगा लहराने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को बड़ा तोहफा, CM साय ने DSP बनाने का किया ऐलान

यह शूट टैरो कार्ड रीडर एवं बेहतरीन इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रीति मोहबे ने किया। सावन की थीम के अनुरूप पारंपरिक लुक तैयार किया गया, जिससे पूरे शूट में भारतीय संस्कृति और शिवभक्ति की झलक दिखाई दी।

शूट में पहना गया आउटफिट फैशन डिजाइनर पूजा गिरी गोस्वामी ( पूजा ड्रीम बुटीक) द्वारा विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया था। उनके डिज़ाइन ने पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

फोटो एवं वीडियो शूट का कार्य कृष मुलचंदानी ने किया, जिन्होंने प्राकृतिक वातावरण और सावन की सुंदरता को कैमरे में बेहद खूबसूरती से कैद किया।

इस शूट को खास बनाने के लिए मोती फूल और रातरानी के फूलों से बनी फ्लोरल ज्वेलरी, हाथों और पैरों में आलता, कमल का फूल, पूजा की डलिया, डमरू तथा अन्य पूजन सामग्री का उपयोग किया गया। इन सभी पारंपरिक तत्वों ने शूट को एक अलग ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान दी।

यह सावन स्पेशल शूट सभी के सहयोग से तैयार किया गया, जिसका उद्देश्य सावन, शिवभक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदरता को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना है। यह प्रस्तुति आस्था, परंपरा और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का एक सुंदर संदेश देती है।

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका