छत्तीसगढ़

12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन

गीदम, दंतेवाडा 05 अगस्त 2026 : 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक अग्रसेन भवन, सिहावा चौक, धमतरी में किया गया। प्रतियोगिता में कोच नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में बचेली नगर से पाँच खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग! संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

प्रतियोगिता में श्रुति साहू ने 84 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शिप्रा बिस्वास ने 84+ किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में 2 स्वर्ण पदक, दीपाली सरकार ने 84 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में कांस्य पदक, शोभा बघेल ने 64 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में कांस्य पदक तथा चित्रंजन दास ने 74 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित कर बचेली एवं दंतेवाड़ा जिले का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के दौरान कोच नंदकिशोर साहू को पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

इस उपलब्धि पर एनएमडीसी, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच नंदकिशोर साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button