व्यापार

8th Pay Commission: अगली बैठक को लेकर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली के बाद अब यहां होगी सैलरी बढ़ोतरी पर चर्चा

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही में 8वें वेतन आयोग की बैठक 7 और 10 अगस्त 2026  को दिल्ली में बैठक करने जा रहा है. लेकिन आयोग की अगली बैठक को लेकर भी अपडेट अब सामने आ गया है. यानी दिल्ली के बाद 8वें वेतन आयोग की बैठक के बारे में जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि आयोग अब राजस्थान की ओर रुख करने वाली है. 8वें वेतन आयोग की बैठक दिल्ली के बाद जयपुर यानी पिंक सिटी में होने वाली है. बता दें, 8वें वेतन आयोग अलग-अलग शहरों में हितधारकों से सुझाव मांग रहा है. साथ ही वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी बातों पर चर्चा करता है.

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर में कब होगी 8वें वेतन आयोग की बैठक

वेतन आयोग स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बैठक कर रहा है. यह अलग-अलग शहरों में की जा रही है. हाल में दिल्ली में इसकी बैठक होने वाली है. वहीं बताया जा रहा है कि अगली बैठक जयपुर में होने वाली है. इसके साथ ही चेन्नई, पुदुचेरी और चंडीगढ़ में भी बैठकें होने वाली है. बताया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की बैठक जयपुर में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को होने वाली है.

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने के लिए लोगों के सुझाव ले रहा है. ऐसे में अब अगस्त के आखिरी में राजस्थान के पात्र कर्मचारी संघों और यूनियनों से बातचीत करेगा. आयोग ने इस बारे में सूचना भी प्रकाशित की है.

‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

18 अगस्त तक आयोग से बात करने के लिए कर सकते हैं आवेदन 

सूचना में बताया है कि जयपुर की बैठकें केवल केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों के संघों, महासंघों और यूनियनों के लिए हैं जो राजस्थान में स्थित या पंजीकृत हैं. केवल वे संगठन ही नियुक्ति पाने के पात्र हैं जिन्होंने पहले ही आयोग को अपना ज्ञापन सौंप दिया है और इसके साथ पहले बातचीत नहीं की है. योग्य एसोसिएशन और यूनियन 18 अगस्त, 2026 तक आयोग के साथ बातचीत के लिए अपना अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button