जॉब - एजुकेशन

Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल में टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल संबलपुर ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें PGT, TGT, मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और क्लर्क समेत अन्य पद शामिल हैं। भर्ती कुछ पदों पर नियमित और कुछ पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित पद के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए सैनिक स्कूल संबलपुर भेजना होगा। भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया गया है।

रायपुर : जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत

क्या है योग्यता?

पदवैकेंसीयोग्यताआयु सीमा
PGT फिजिक्स (रेगुलर)1संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों।21-40 वर्ष
PGT केमिस्ट्री (रेगुलर)1संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी।21-40 वर्ष
PGT बायोलॉजी (रेगुलर)1संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों।21-40 वर्ष
PGT मैथ्स (रेगुलर)2संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों।21-40 वर्ष
PGT कंप्यूटर साइंस (रेगुलर)1MSc (कंप्यूटर साइंस/IT), MCA या ME/M.Tech में कम से कम 50% अंक और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed में 50% अंक जरूरी। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ा सकें।21-40 वर्ष
TGT सोशल साइंस (रेगुलर)1संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ा सकें।21-35 वर्ष
TGT जनरल साइंस (रेगुलर)1संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी।21-35 वर्ष
TGT मैथमेटिक्स (रेगुलर)1संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी।21-35 वर्ष
TGT इंग्लिश (रेगुलर)1संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी।21-35 वर्ष
PEM/PTI कम मैट्रन (कॉन्ट्रैक्चुअल)1फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या निर्धारित योग्यता के साथ फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा।21-50 वर्ष
आर्ट मास्टर (कॉन्ट्रैक्चुअल)1फाइन आर्ट/ड्रॉइंग एंड पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट में बैचलर डिग्री या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री। B.Ed में 50% अंक जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ा सकें।21-50 वर्ष
लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) (कॉन्ट्रैक्चुअल)1साइंस से इंटरमीडिएट या संबंधित विषय में समकक्ष योग्यता। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों।21-50 वर्ष
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) (कॉन्ट्रैक्चुअल)110वीं पास या समकक्ष। अंग्रेजी में 40 WPM और हिंदी में 35 WPM टाइपिंग स्पीड। शॉर्टहैंड की जानकारी भी जरूरी।18-50 वर्ष

कैसे होगा चयन?

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
  • कॉन्ट्रैक्ट आधारित पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया यही रहेगी।
  • सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखें सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
  • उम्मीदवारों को तय कार्यक्रम के अनुसार सभी चयन चरणों में शामिल होना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

पदवेतन
PGT टीचर47,600 से 1,51,100 प्रति माह + DA और अन्य भत्ते
TGT टीचर44,900 से 1,42,400 प्रति माह + अन्य भत्ते
PEM/PTI कम मैट्रन40,000 प्रति माह
आर्ट मास्टर70,500 प्रति माह
लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी)30,000 प्रति माह
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)30,000 प्रति माह

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें।
  • जनरल और OBC उम्मीदवारों को 500 तथा SC/ST उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • आवेदन शुल्क प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर के खाते में जमा करना होगा।
  • इसके बाद भरा हुआ आवेदन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और शुल्क रसीद को डाक के माध्यम से भेजें।

वार्ड 56 में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर कैफे-होटल पर जुर्माना

विवरणजानकारी
आवेदन भेजने का पताप्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ- बसंतपुर, पीएस- बुर्ला, वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास, जिला संबलपुर, ओडिशा – 768025
आवेदन की अंतिम तिथि7 सितंबर 2026
हेल्पलाइन नंबर9692200674

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper