छत्तीसगढ़

प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग युवती आत्मानंद स्कूल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे तक युवती टावर पर ही रही। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के बाहर चले जाने से नाराज थी। प्रेमी को वापस बुलाने की मांग को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हसौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दी। पुलिस ने लगातार बातचीत के जरिए स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम मोहन यादव के कैबिनेट फैसले, प्रदेश विकास के लिए 10,630 करोड़ की मंजूरी

काफी देर तक समझाने के बाद युवती पुलिस की बात मान गई और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई। युवती के सकुशल नीचे उतरने के बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका