घर के इस छोटे से कीड़े को न करें नजरअंदाज! FSSAI के मुताबिक इन 4 वजहों से फैल सकती हैं बीमारियां

घर या किचन में तरह-तरह के छोटे-छोटे कीड़े जैसे- कॉकरोच, मक्खियां और दूसरे छोटे कीट अक्सर नजर आते हैं. इन्हें हम में से कई लोग हटाने की भी कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटे से कीड़े न सिर्फ गंदगी की निशानी होते हैं, बल्कि ये गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए FSSAI ने लोगों को आगाह करते हुए बताया है कि छोटे-छोटे पेस्ट कैसे खाने को दूषित कर डायरिया, टायफाइड और पेचिश जैसी बीमारियां फैला सकते हैं. ऐसे में घर और किचन को पेस्ट-फ्री रखना बेहद जरूरी है. यहां जानते हैं ये कीड़े कैसे फैलाते हैं बीमारियां?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Duleep Trophy: बीच मैच में मिली कप्तानी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने संभाली ईस्ट जोन की कमान
कैसे फैलाते हैं बीमारी?
FSSAI का कहना है कि छोटे कीट कई तरह से खाने और बर्तनों को दूषित कर सकते हैं. इसके पीछे चार बड़े कारण हैं-
- कॉकरोच और अन्य पेस्ट अक्सर कूड़ेदान, नालियों और गंदी जगहों में पनपते हैं, जहां हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस मौजूद होते हैं.
- ये कीट अपने पैरों और शरीर पर बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को ढोते हैं और फिर उन्हें घर के अंदर ले आते हैं.
- जब ये पेस्ट खुले भोजन, रसोई के प्लेटफॉर्म या बर्तनों पर बैठते हैं तो उन पर मौजूद कीटाणु खाने तक पहुंच जाते हैं.
- FSSAI का कहना है कि कीड़े की वजह से डायरिया, टायफाइड, पेचिश और कई अन्य संक्रमण फैल सकते हैं.
किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप कुछ बातों पर ध्यान देते हैं, तो काफी हद तक इससे होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं, जैसे-
- खाने को हमेशा ढककर रखें.
- किचन काउंटर और सतहों की नियमित सफाई करें.
- कूड़ेदान को ढक्कन लगाकर रखें.
- नालियों और गीले कोनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
- बर्तन धोने के बाद उन्हें सूखी और साफ जगह पर रखें.
- घर में पेस्ट दिखने पर तुरंत पेस्ट कंट्रोल कराएं.
- बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा
एक्सपर्ट का कहना है कि फूड-बॉर्न संक्रमण का असर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर ज्यादा गंभीर हो सकता है. इसलिए इनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए किचन हाइजीन पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

