छत्तीसगढ़

नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशु मालिकों पर समझाईश देकर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा

विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें सुरक्षित रूप से गौठान / कांजी हॉउस में छोड़ा जा रहा

रायपुर –नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा सड़क सुरक्षा, पशु संरक्षण एवं खुले में विचरण करने वाले मवेशियों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्रवाई का क्रम निरंतर प्रगति पर है.

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित

नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 से 10 की टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क, मुख्य मार्गो और सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे मवेशियों की काऊकैचर वाहनों में धरपकड़ कर सुरक्षित रूप से निर्धारित गौठान / कांजी हॉउस में छोड़े जाने की कार्रवाई राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में सतत की जा रही है.

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मवेशियों को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखना है.

यहां यह उल्लेखनीय है कि जिन पशु मालिकों द्वारा अपने पशुओं को खुले में छोड़ा जा रहा है, उनके विरुद्ध रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा उन्हें समझाईश देने के साथ – साथ नियमानुसार जुर्माना करने की कार्रवाई की जा रही है. नगर निगम द्वारा पशु मालिकों को अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने एवं सार्वजनिक मार्गो में विचरण हेतु नहीं छोड़ने हेतु निरन्तर जागरूक बनाया जाकर समझाईश दी जा रही है.

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत

नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 1 से 10 की टीमों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़ने निरन्तर कार्रवाई प्रगति पर है और उन्हें सुरक्षित रूप से गौठानों में छोड़ने का क्रम जारी है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper