सेहत

Seasonal Illness Symptoms : बदलते मौसम में इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी

Weather Change Affect Health : सितंबर शुरू हो चुका है, इस महीने में मौसम में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देता जाता है. अचानक मौसम में होने वाले बदलावों की वजह से लोग काफी ज्यादा बीमार पड़ते हैं. दरअसल, मौसम में बार-बार उतार चढ़ाव की वजह से हमारी इम्यून पावर कम होने लगती है, जिसकी वजह से वायरस,बैक्टीरिया या एलर्जी से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ने लगती है.

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

बदलते मौसम की वजह से होने वाली समस्याओं को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, यही लापरवाही बाद में लंबे समय तक बीमारी का कारण बन सकती है. ऐसे में बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों को इग्नोर करने से बचें. अगर मौसम बदलने के दौरान शरीर कुछ संकेत दे रहा है, तो उन्हें समय रहते पहचानना और जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. यहां जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

लगातार जुकाम और नाक बंद रहना

मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम की परेशानी काफी ज्यादा आम है, लेकिन अगर आप लगातार नाक बंद की परेशानी के साथ-साथ बार-बार छीकें और गले में खराश की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये वायरल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

लगातार खांसी को न करें इग्नोर

अगर आपको लगातार 2 से 3 दिनों तक खांसी हो रही है, तो इसे इग्नोर न करें. अक्सर लोग ऐसे लक्षण को मौसमी परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो गंभीर हो सकती है. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अगर बार-बार खांसी हो रही है, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें.

बार-बार बुखार आना

मौसम बदलने के दौरान वायरल फीवर के मामले बढ़ जाते हैं. अगर हल्का बुखार बार-बार आ रहा है या शरीर में कमजोरी और दर्द महसूस हो रहा है, तो येकिसी संक्रमण का शुरुआती संकेत हो सकता है. कई लोग बुखार की दवा लेकर इसे दबा देते हैं, लेकिन बार-बार बुखार आना शरीर के लिए चेतावनी हो सकता है. ऐसे में सही जांच और इलाज जरूरी है.

थकान और कमजोरी बने रहना

अगर पर्याप्त नींद और आराम के बावजूद शरीर में थकान और कमजोरी जैसा महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर की मदद लें. दरअसल, मौसम में बदलाव की वजह से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, लेकिन लगातार कमजोरी इंफेक्शन, डिहाइड्रेशन या पोषण की कमी का भी संकेत हो सकती है. ऐसे में संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद भी लेना जरूरी है.

Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती का मौका! कार्यकर्ता-सहायिका पदों पर वैकेंसी, 9 सितंबर है अंतिम तारीख; जानें कितना मिलेगा मानदेय

स्किन और आंखों की एलर्जी

मौसम बदलने पर हवा में मौजूद धूल, पराग कण और अन्य एलर्जेंस बढ़ सकते हैं. इसके कारण आंखों में खुजली, लालपन, पानी आना या त्वचा पर रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर इस तरह की परेशानी बार0बार हो रही है, तो इसे इग्नोर करने से बचें.

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper