RADA
छत्तीसगढ़

महानदी नाव हादसा: 6 शव बरामद, चार महिला और तीन बच्चे लापता

महानदी नाव हादसा: 6 शव बरामद, चार महिला और तीन बच्चे लापता

रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिसा के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में शुक्रवार की दोपहर नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह छह बजे से नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके तहत गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी। इस बीच सुबह सवा आठ बजे एक पीकू राठिया उम्र सात वर्ष, निवासी अंजोरीपाली का शव मिला और बाद में एक महिला राधिका राठिया 27 साल एवं राधिका के बेटे नवीन राठिया सात साल का भी शव मिला। वहीं एक और महिला तेरसबाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया का भी शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला है। कुल मिलाकर आज सुबह छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चार महिला और तीन बच्चे लापता

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने शुक्रवार की रात मौके पर पहुंचकर बताया कि मौके पर झारसुगडा जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। यहां के कलेक्टर, एसपी व आईजी सभी मुस्तैद हैं। ओडीआरएफ अभी भी गोताखोरी कर रहे हैं और भुवनेश्वर से भी एक टीम आने की खबर मिल रही है। इस हादसे में जो बचाये गए हैं। उनकी संख्या 48 से 49 के बीच है। जिनसे हम मिलकर आयें हैं। उन्हें खाना खिलाने के बाद हम उन्हें वापस उनके गांव भेज देंगे। एक महिला का शव बरामद हुआ है, जो कि लगभग 35 साल की है। सात अन्य लोग अभी भी लापता हैं। उसमें से चार महिलाएं एवं 3 बच्चे शामिल है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका