
आजकल देर रात तक जागने के दौरान जंक फूड खाना लोगों की आम आदत बन गई है। लेकिन, रात में इन फूड्स को खाने से सेहत पर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। इससे पाचन खराब होने से लेकर नींद और वजन पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर की सलाह।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देर रात जंक फूड खाने से क्यों करना चाहिए परहेज?
देर रात जंक फूड खाने का मतलब है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी ले रहे हैं। दरअसल, पैकेज वाले फूड्स में नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। ऐसे में देर रात टीवी देखते या फोन चलाते समय बिना सोचे-समझे स्नैक्स खाने से खाने की मात्रा पर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इस वजह से शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ने लगता है और मोटापे की समस्या बढ़ सकती है।
जंक फूड सेहत के लिए क्यों हैं हानिकारक?
सोने से ठीक पहले भारी या जंक फ़ूड का सेवन करने से नींद खराब हो सकती है या कुछ लोगों में एसिडिटी/रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। बार-बार ज़्यादा चीनी वाला और बहुत ज़्यादा प्रोसेस्ड खाना खाने से ब्लड शुगर की परेशानी बढ़ सकती है और मेटाबोलिक हेल्थ बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। दरअसल, आपका शरीर एक ‘सर्कैडियन रिदम’ के हिसाब से काम करता है। ऐसे में बहुत देर से खाना, मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है।
क्या है हेल्दी विकल्प?
अगर आपको रात में सच में भूख लगी है, तो भूखे न रहें। कुछ हल्का और प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं जैसे- दही, दूध, अंडे, नट्स के साथ फल, या घर का बना कोई साधारण स्नैक। इन चीजों का सेवन आपकी नींद, पाचन और ओवरऑल हेल्थ के लिए यह बेहतर होगा। साथ ही रात को जल्दी सोएं। रात को अगर आप लेट में सोएंगे तो इस वजह से देर रात भूख लगना नार्मल है इसलिए ज़रूरी है कि आप सोने का समय भी ठीक करें।
