RADA
मनोरंजन

शाहिद कपूर ने आगामी फिल्म के सेट से साझा की अपनी तस्वीर

शाहिद कपूर ने आगामी फिल्म के सेट से साझा की अपनी तस्वीर

‘इश्क विश्क’ से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों को परदे पर जीवंत किया। पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों के चयन के जरिए उन्होनें एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वह ‘फर्जी’ वेब सीरीज में दिखे थे। फिलहाल वह एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच शाहिद ने फिल्म के सेट से अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे शाहिद
शुक्रवार को शाहिद ने अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ के सेट से खुद की एक तस्वीर साझा की। इसमें वह चश्मा लगाए कार में बैठे कैमरे से दूर कहीं देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होनें लिखा, ‘आज का मूड’ ! शाहिद इस फिल्म में एक बगावती पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा कर रहे हैं, जो जोखिम भरे एक हाई-प्रोफाइल केस की  जांच कर रहा है। इसमें शाहिद का किरदार छल और धोखे के जाल से पर्दा हटाते हुए सच की तह तक जाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका