मध्य प्रदेश में शुरू होगी मोबिलिटी क्रांति, इंदौर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट 2026

मध्य प्रदेश में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाने के लिए यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा यह समिट 11 व 12 सितंबर 2026 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित की जाएगी। समिट में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिट मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर केंद्रित होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच मंथन
दो दिन तक चलने वाली इस समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। इंदौर में आयोजित इस दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सहयोग से तथा ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा किया जा रहा है। समिट का उद्देश्य प्रदेश में अधिक कनेक्टेड, वित्तीय रूप से साध्य, डिजिटल रूप से सक्षम और नागरिक-केंद्रित यात्री परिवहन इकोसिस्टम के निर्माण पर चर्चा और साझेदारी को बढ़ावा देना है।
परिवहन मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राष्ट्रीय पहल (जैसे पीएम ई-बस सेवा) के अनुरूप सतत और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। जो यात्री परिवहन को राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण घटक के रूप में मजबूत करने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मंच राज्य के मोबिलिटी एजेंडे को केवल नीतिगत चर्चा तक सीमित न रखते हुए, सरकारी निर्णयकर्ताओं और कार्यान्वयन में सहयोग करने वाली संस्थाओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद और साझेदारी को बढ़ावा देगा।
मध्य प्रदेश की यात्री परिवहन परिकल्पना रहेगी चर्चा के केंद्र में
मध्य प्रदेश की यात्री परिवहन परिकल्पना और भविष्य की मोबिलिटी व्यवस्था यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में चर्चा के प्रमुख केंद्र में रहेगी। समिट में प्रदेश में यात्री परिवहन को आधुनिक, सुलभ और व्यापक बनाने के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। समिट के केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना रहेगी। यह यात्री परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख पहल है।
AI फोन खरीदा है? ये 10 स्मार्ट फीचर्स जरूर आजमाएं, आसान हो जाएंगे कई काम
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य प्रदेश में एक समग्र और आधुनिक मोबिलिटी इकोसिस्टम विकसित करना है। इसके अंतर्गत बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं विकसित होंगी। यह पहल निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, परिचालन विशेषज्ञता और नए व्यावसायिक मॉडल के माध्यम से मध्य प्रदेश के दीर्घकालिक यात्री परिवहन नेटवर्क में योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। इस समिट के माध्यम से प्रदेश में यात्री परिवहन के भविष्य की दिशा तय करने के साथ निवेश, नवाचार और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
मोबिलिटी उद्योग के लिए साझेदारी का महत्वपूर्ण मंच
निजी बस ऑपरेटर, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां, चार्जिंग और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संगठन, वित्तीय संस्थान और मोबिलिटी इनोवेटर्स के लिए यात्री परिवहन विज़न समिट मध्य प्रदेश सरकार के विकसित हो रहे पीपीपी फ्रेमवर्क के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें शामिल होने वाले संगठन आगामी आवश्यकताओं को समझ सकेंगे। साथ ही अपने समाधानों को प्रस्तुत कर सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट्स और साझेदारियों की संभावनाएं तलाश सकेंगे तथा मध्य प्रदेश के यात्री परिवहन परिवर्तन से उभर रहे अवसरों का मूल्यांकन कर सकेंगे। समिट में भाग लेने वाले संगठनों को इस पहल का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश सरकार के नामित अधिकारियों के साथ पूर्व-निर्धारित वन-टू-वन बैठकों का अवसर भी मिलेगा। साथ ही समाधान प्रस्तुत करने और साझेदारी पर केंद्रित चर्चा के लिए एक प्रभावी मंच तैयार होगा। समिट विशेष रूप से स्वच्छ मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टे मैनेजमेंट सिस्टम, फ्लीट टेक्नोलॉजी, डिजिटल पेमेंट्स एवं टिकटिंग, एआई आधारित रूट ऑप्टिमाइजेशन, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मोबिलिटी फाइनेंस से जुड़े व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
मोबिलिटी क्षेत्रों को समझने का मिलेगा अवसर
समिट में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को 12 उच्च संभावनाओं वाले मोबिलिटी क्षेत्रों को समझने का अवसर मिलेगा। इसमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
समिट से 7 प्रमुख परिणामों की दिशा में बढ़ेगा कदम
यात्री परिवहन विज़न समिट-2026 से प्रदेश में आधुनिक और भविष्य-केंद्रित मोबिलिटी व्यवस्था को गति देने वाले सात प्रमुख परिणामों की दिशा में काम किया जाएगा। जिनमें मोबिलिटी विज़न 2030 रोडमैप, परिवहन क्षेत्र में पीपीपी को गति देना, डिजिटल-फर्स्ट मोबिलिटी फ्रेमवर्क, स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा, पायलट एवं निवेश अवसर और सरकार-उद्योग सहयोग को मजबूत करना शामिल है।
समिट में 6 प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान
- पीपीपी आधारित मोबिलिटी
- इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मेनेजमेंट सिस्टम
- वित्तीय स्थिरता
- स्वच्छ मोबिलिटी
- एकीकृत टिकटिंग
- बेहतर यात्री अनुभव

