छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 3 ने वार्ड 30 शंकरनगर में नक्शा स्वीकृति के विपरीत द्वितीय तल पर किये गये निर्माण को हटाया

किस्टल आर्केड के सामने अनुमति से अधिक अतिरिक्त निर्माण पर कार्रवाई की

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अतर्गत शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 क्षेत्र में शकरनगर में नक्शा स्वीकृति के विपरीत द्वितीय तल पर किये गये निर्माण पर अभियान चलाकर स्थल पर संबंधित निर्माण कर्ता को नियमानुसार नोटिस प्रक्रिया के अतर्गत देने उपरात निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।

वहीं नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत किस्टल आर्केड के सामने अनुमति से अधिक किये गये अतिरिक्त निर्माण को हटाने की कार्रवाई स्थल पर सबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस देने उपरांत की गई।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper