छत्तीसगढ़

CM साय ने गणेशजी को पहनाया 1.15 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, रायपुर का ये महोत्सव 100 साल से भी ज्यादा पुराना

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोलबाजार में गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गोलबाजार में पिछले 100 साल से भी अधिक समय से यह उत्सव मनाया जा रहा है. सोमवार को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई. प्रतिमा स्थापना के साथ ही लोगों में भारी उत्साह दिखाई देने लगा. भगवान गणेश की स्थापना के प्रथम दिन राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने पहले ही दिन भगवान गणेश को मुकुट पहनाया. गोलबाजार हनुमान मंदिर परिसर में विराजित गणेश जी के मस्तक पर यह स्वर्ण मुकुट चढ़ाया गया.
भगवान गणेश जी को चढ़ाए गए इस स्वर्ण मुकुट का वजन लगभग 771 ग्राम है. इस मुकुट की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है. इस विशेष अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता मौजूद थे. साथ ही गोलबाजार व्यापारी संघ के सदस्य और काफी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए.
भगवान श्री गणेश जी को स्वर्ण मुकुट चढ़ाने के बाद भक्तिभाव से आरती की गई. आरती संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया.

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका