MUPL 3.0: चौकों-छक्कों से गूंजा मैदान, क्रिकेट का दिखा जबरदस्त रोमांच

रायपुर : जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा मैक यूनाइटेड प्रीमियर लीग (MUPL) 3.0 का सफल आयोजन 19 और 20 सितंबर को हॉटस्टार टर्फ, अमलीडीह में किया गया। दो दिवसीय क्रिकेट लीग में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी जेसीआई के छात्रों द्वारा संभाली गई।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मैक मेवरिक्स विजेता रही, जबकि जेठा के जाबाज ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में भव्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में द फीनिक्स विजेता रही और द स्ट्राइकर्स उपविजेता रहीं। महिला वर्ग में अंशिका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

कार्यक्रम में पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल संस्थापक एवं अध्यक्ष जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड, जेएफएस जेसीआई सीनेटर अमिताभ दुबे सुपर चैप्टर कोच, श्रीमती सरिता अग्रवाल सचिव मैक कॉलेज एवं डॉ. श्वेता तिवारी उप-प्राचार्य मैक कॉलेज गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जेसी डॉ. ऋषि पांडे चैप्टर प्रभारी, जेसी आर्क पीयूष पांडे चैप्टर अध्यक्ष एवं जेसी अनंत दुबे चैप्टर सचिव भी उपस्थित थे।
एमयूपीएल 3.0 का समापन क्रिकेट, टीमवर्क, खेल भावना और छात्र नेतृत्व के शानदार उत्सव के रूप में हुआ।

