राज्य
Mp News : फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 अप्रैल के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, बैतूल, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभवाना जताई गई है।
