मध्यप्रदेश

MP को नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, 43 हजार करोड़ से 940 KM सड़कें होंगी 4-लेन

मध्य प्रदेश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए करीब 43 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश की 940 किलोमीटर लंबी 2-लेन सड़कों को 4-लेन में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 41 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके अलावा प्रदेश के करीब 50 जिलों में 200 किलोमीटर पुरानी और खस्ताहाल सिंगल व डबल लेन सड़कों को सीसी रोड में बदला जाएगा। इस काम पर लगभग 4,200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। दोनों परियोजनाओं से प्रदेश के 2 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इनमें कई सड़कें ऐसी हैं, जो पिछले 25 से 30 वर्षों से खराब स्थिति में हैं।

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित, नदी-नाले उफान पर; जानें कब से मिलेगी राहत

940 KM सड़कों को 4-लेन करने की योजना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि मध्य प्रदेश की 940 किलोमीटर सड़कों के प्रस्ताव को 18 सितंबर को ही मंजूरी दी जा चुकी है। इन सड़कों के निर्माण और विस्तार का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपा गया है। गडकरी ने कहा कि कम समय में बेहतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करना प्राथमिकता होगी।

सीएम आवास पर हुई सड़क परियोजनाओं की समीक्षा

नितिन गडकरी शुक्रवार को लोक परिवहन सेवा की बसों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह मौजूद रहे। वहीं, एमपीआरडीसी के एमडी भरत यादव ने आगामी सड़क परियोजनाओं की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन दिया।

उज्जैन, कान्हा और बालाघाट को लेकर भी निर्देश

बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर काम तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन को जोड़ने वाले सभी मार्गों का काम तेजी से पूरा किया जाए।

उन्होंने अटल एक्सप्रेस-वे को बटेश्वर तक जोड़ने की योजना पर भी चर्चा की। इसके अलावा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सड़क कनेक्टिविटी को नागपुर, जबलपुर और रायपुर से बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बालाघाट जिले में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए भी योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

High Slit Dress में ग्लैमरस दिखीं आलिया भट्ट, ‘Love and War’ में कैबरे डांसर के अंदाज ने खींचा ध्यान

200 KM पुरानी सड़कों को सीसी रोड में बदलने की तैयारी

प्रदेश में करीब 50 जिलों में ऐसी पुरानी सड़कें हैं, जो लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। इनकी कुल लंबाई करीब 200 किलोमीटर बताई जा रही है। इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 4,200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

इनमें कई सड़कें शहरों और ग्रामीण इलाकों को बायपास से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ियां हैं। पिछले वर्षों में नए बायपास बनने के बाद भी शहरों और ग्रामीण आबादी के बीच से गुजरने वाले पुराने मार्गों का नए सिरे से निर्माण नहीं हो सका।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। गडकरी ने प्रस्ताव को मंजूरी देने का भरोसा दिया है। योजना के तहत इन सड़कों को सीसी रोड के रूप में विकसित कर लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपने की बात कही गई है।

पुराने मार्गों पर बढ़ते यातायात और जाम की समस्या को देखते हुए इन सड़कों का उन्नयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आरओबी बनाए जाने के कारण पुराने सड़क मार्गों का विस्तार भी नहीं हो पाया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button