छत्तीसगढ़

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में “NH Cardiology Update 2026 – Heart Talk, The Talk of the Heart” का सफल आयोजन

रायपुर : एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, लालपुर रायपुर ने CGAPI रायपुर इकाई के सहयोग से “NH Cardiology Update 2026 – Heart Talk, The Talk of the Heart” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों के उपचार में हो रहे नवीनतम बदलावों, आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं संभावित उपचार विकल्पों को एक साझा मंच के माध्यम से चिकित्सकों के बीच प्रस्तुत करना तथा उनके अनुभवों और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर की ओर से डॉ. सुमंता शेखर पढ़ी, डॉ. सुनील गौनियाल, डॉ. पी. के. हरि कुमार , डॉ अरुण अंडापन एवं डॉ. मोहम्मद वसीम खान ने हृदय रोगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव एवं विशेषज्ञ विचार साझा किए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पैनल डिस्कशन रहा, जिसका संचालन डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने किया। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा करते हुए हृदय रोगों के उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। पैनल डिस्कशन ने चिकित्सकों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान को एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ में ऑटो सेक्टर में बूम: GST 2.0 के पहले साल 6.95% बिक्री बढ़ी, इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग 27% उछली

कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक अनुभवी चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें डॉ. प्रभात पांडेय, डॉ. अविजित रायज़ादा, डॉ. आलोक राय, डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. निखिल मोतिरमानी, डॉ. जावेद अली खान, डॉ. प्रवीण कलवित, डॉ. कल्याण सेन गुप्ता एवं डॉ. संजय वर्मा सहित अन्य चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम उपचार पद्धतियों एवं चिकित्सकीय अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ प्रदेश के चिकित्सकों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग एवं ज्ञान-विनिमय को भी प्रोत्साहित किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button