छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 17 पशु चिकित्सा अधिकारियों को मिला प्रमोशन, उप संचालक पद पर हुई पदोन्नति

रायपुर: छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को पदोन्नति का लाभ दिया है। विभाग ने इन्हें उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) के पद पर प्रमोट किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर में 2 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्ररायपुर में 2 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, दुकानें और होटल रहेंगे बंदतिबंध, दुकानें और होटल रहेंगे बंद

यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से 6 जुलाई को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर दी गई है।

विभागीय आदेश के अनुसार, 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित द्वितीय श्रेणी), जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 में कार्यरत थे, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उप संचालक पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति के बाद अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 के तहत 67,300 से 2,13,100 रुपये के वेतनमान का लाभ मिलेगा।

India vs West Indies 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुए 5 बड़े बदलाव

पशुधन विकास विभाग ने यह आदेश 23 जुलाई को जारी विभागीय समसंख्यक आदेश के तहत जारी किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button