महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा CM की होगी चर्चा

नई दिल्ली: महानदी जल विवाद को सुलझाने की दिशा में गुरुवार को दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में दोनों राज्यों के बीच महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान पर चर्चा होने की उम्मीद है।
पाकरगांव बिजली हादसे में दो श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा
यह बैठक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 20 सितंबर को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से हुई मुलाकात के कुछ दिनों बाद हो रही है। मुलाकात के बाद सीएम साय ने कहा था कि महानदी के पानी को लेकर दोनों राज्यों के बीच कोई बड़ी समस्या नहीं है और विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
भुवनेश्वर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद को आपसी बातचीत से हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की नई दिल्ली में बैठक हो चुकी है और महानदी विवाद के समाधान के लिए केंद्रीय जल आयोग के माध्यम से आगे बढ़ने पर सहमति बनी है।
2016 से चल रहा है विवाद
महानदी जल विवाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्ष 2016 से चला आ रहा है। ओडिशा की ओर से आरोप लगाया जाता रहा है कि छत्तीसगढ़ में महानदी पर बनाए गए कई बैराजों के कारण नदी के निचले हिस्से में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। राज्य का कहना है कि इसका असर खेती, मछली पालन और बिजली उत्पादन पर पड़ता है। ओडिशा महानदी को राज्य की कृषि और जल संसाधन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानता है।
वहीं, छत्तीसगढ़ की ओर से विवाद के समाधान के लिए आपसी बातचीत और सहमति पर जोर दिया जा रहा है। दोनों राज्यों के बीच बातचीत के बाद अब केंद्र स्तर पर होने वाली यह बैठक समाधान की प्रक्रिया में अगला कदम मानी जा रही है।
Shahid Kapoor की EX और पत्नी आईं आमने-सामने, Mira Rajput संग करीना कपूर की Photos वायरल
ओडिशा CM ने भी साझा की थी मुलाकात की जानकारी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई बैठक के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग मजबूत करने और लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

