एनआईटी रायपुर द्वारा राजिम में ‘स्वच्छता अभियान 2026’ एवं “स्वच्छता से समृद्धि” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर द्वारा स्वच्छता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 सितंबर 2026 को बहुआयामी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रोजवुड में भव्य गणेशोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
संस्थान के ‘उन्नत भारत अभियान’ (UBA) क्लब द्वारा ऐतिहासिक नगरी राजिम में ‘स्वच्छता अभियान 2026’ चलाया गया, वहीं साहित्यिक समिति ‘लिटराटी’ द्वारा “स्वच्छता से समृद्धि” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

राजिम स्वच्छता अभियान का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में स्वच्छता एवं अपशिष्ट निपटान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह कार्यक्रम UBA क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सुधाकर पांडे के मार्गदर्शन में, पीआई समन्वयक डॉ. गोवर्धन भट्ट, फैकल्टी इंचार्ज डॉ. दीपिका अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं सहायक श्री विजय वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और नागरिकों को कचरा पृथक्करण व सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई।
इसी क्रम में लिटराटी समिति द्वारा डॉ. वाई. विजय बाबू एवं डॉ. चेतना एस. राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, नागरिक कर्तव्यों और समृद्ध राष्ट्र निर्माण में स्वच्छ परिवेश की भूमिका पर अपने विचार रखे।
गांधी जयंती पर चित्रोत्पला फिल्म सिटी परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान
एनआईटी रायपुर की ये पहलें स्वच्छ भारत मिशन की भावना को सुदृढ़ करती हैं और सामूहिक प्रयास से स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश देती हैं।

