मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर बने दादा, नन्हे ‘अहान’ का गायत्री मंत्र से हुआ स्वागत

भोपाल : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि जैन माता-पिता बन गए हैं। कुणाल और रिद्धि के घर बेटे ने जन्म लिया है। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने अपने पोते का नाम ‘अहान’ रखा है।

DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, HRA में भी इजाफा

कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि जैन की शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी। अब उनके घर नन्हे मेहमान के आने से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने लिखा कि आज उनके जीवन में एक बार फिर सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में ‘अहान’ उनके घर अपार खुशियां लेकर आया है। कुणाल और रिद्धि के माता-पिता बनने पर उन्हें और साधना सिंह को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है।

उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत अब बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं, जबकि उनकी बेटी इला को छोटा भाई मिल गया है।

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग-रायपुर के दौरे पर, ‘सेवा सेतु’ और राज्य स्तरीय रोजगार मेले में होंगे शामिल

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘अहान’ की नन्ही किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। उन्होंने इसे परिवार के लिए ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद बताया।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने रिद्धि जैन के माता-पिता संदीप जैन और स्वाति जैन को भी नाना-नानी बनने पर शुभकामनाएं दीं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper