उत्तरप्रदेश

यूपी पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिली नौकरी, CM योगी बोले- अब पैरवी नहीं, प्रतिभा से मिलेगा मौका

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उन्हें सरकारी सेवा से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी नौकरियों में पैरवी और प्रभाव नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद विकसित हुई खेल संस्कृति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नई खेल नीति के जरिए खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में लगातार काम किया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर बने दादा, नन्हे ‘अहान’ का गायत्री मंत्र से हुआ स्वागत

खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली पुलिस में नियुक्ति

कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों में 43 उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस, 295 आरक्षी नागरिक पुलिस और 132 पीएसी आरक्षी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन उनकी खेल उपलब्धियों और पारदर्शी मूल्यांकन के आधार पर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को अब देश और प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसे ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति का हिस्सा बताया।

2017 के बाद खेल प्रतिभाओं को मिला नया अवसर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में खेल कोटे के तहत होने वाली भर्तियों में प्रतिभा की जगह पैरवी और प्रभाव की चर्चा अधिक होती थी। योग्य खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता था। वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए खिलाड़ियों की उपलब्धियों और योग्यता को नियुक्ति का आधार बनाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार और सुरक्षित भविष्य भी मिले।

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग-रायपुर के दौरे पर, ‘सेवा सेतु’ और राज्य स्तरीय रोजगार मेले में होंगे शामिल

534 से अधिक खिलाड़ियों को अब तक सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य कुशल खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इसे जल्द पूरा करने की तैयारी है।

सरकार का कहना है कि खेल प्रतिभाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने की यह पहल युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी और उन्हें भविष्य के लिए रोजगार की सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper