उत्तरप्रदेश

यूपी की योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला! PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। योगी कैबिनेट ने एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता कर मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में यह कदम उठाया जा रहा है।

रायपुर में स्वास्थ्य क्रांतिः ओमेगा हैदराबाद और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के बीच बड़ी साझा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी इसी भावना से जुड़ा है।

योगी कैबिनेट की इस मंजूरी के बाद जेवर एयरपोर्ट को नया नाम देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper