छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ BJP के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।

