राज्य

Mp News : 5वें दिन 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 15 नाम निर्देशन पत्र

5वें दिन 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 15 नाम निर्देशन पत्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। चौथे चरण के लिये 5वें दिन मंगलवार को 11 अभ्यर्थियों ने 15 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 39 अभ्यर्थियों द्वारा 62 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि चौथे चरण के लिये 5वें दिन 23 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 22 उज्जैन (अजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-25 धार (अजजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन-पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। चौथे चरण के लोकसभा संसदीय क्रमांक-21 देवास (अजा) में आज किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र दाखिल कर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका