व्यापार

शेयर बाजार में मजबूती बरकरार, सेंसेक्स चढ़ा

शेयर बाजार में मजबूती बरकरार, सेंसेक्स चढ़ा

वैश्विक बाजारों (Global Markets) से मिले सकारात्मक संकेतों के घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी हरे निशान पर कारोबार की शुरूआत हुई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 152.05 (0.20%) अंकों की बढ़त के साथ 73,908.99 के स्तर पर जबकि निफ्टी 41.71 (0.19%) अंक उछलकर 22,409.70 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने वाला इंडिया VIX फिसलकर 10.18 पर पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिकी संसद में यूक्रेन-इस्राइल के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी

शुरुआती कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई प्रुडेंशिएल (ICICI Prudential) के शेयरों में छह प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। यह गिरावट कंपनियों के चौथी तिमाही नतीजों के जारी होने के बाद नजर आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें : जियो का खास कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस

Back to top button
📰 E-Paper