छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘एनवायर्नमेंटल मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ पुस्तक का किया विमोचन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम (जिला गरियाबंद) के प्राध्यापकों द्वारा संपादित शोधपरक पुस्तक ‘एनवायर्नमेंटल मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता के समन्वय को वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता बताया।

शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि ऐसी शिक्षा प्रणाली की जरूरत है, जो विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बनाए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में शोध, मौलिक लेखन और पर्यावरण जैसे वैश्विक विषयों पर हो रहे अकादमिक कार्यों की सराहना की।

तीन प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में हुआ पुस्तक का संपादन

इस पुस्तक का संपादन शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम की प्राचार्य डॉ. समीक्षा चंद्राकर, रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेन्द्र कुमार और वनस्पति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. सर्वेश कौशिक पटेल के संयुक्त मार्गदर्शन एवं प्रयासों से किया गया है।

पुस्तक के सफल संपादन और विमोचन पर मंत्री वर्मा ने संपादक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों का यह नवोन्मेषी अकादमिक प्रयास पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

सतत विकास और पर्यावरण प्रबंधन पर केंद्रित है पुस्तक

वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियां लगातार गंभीर हो रही हैं। ऐसे में यह पुस्तक पर्यावरण प्रबंधन और सतत विकास के विभिन्न वैज्ञानिक एवं सामाजिक पहलुओं को सामने लाती है।

पुस्तक में शामिल शोध-पत्र और नीतिगत विषयों से संबंधित सामग्री उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और विषय विशेषज्ञों को उपयोगी मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

CM News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही न करें, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश

मंत्री टंक राम वर्मा ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान देगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper