छत्तीसगढ़
प्रदेश में फिर बढ़ी गर्मी, देर रात तक तेज हवा, बारिश और गर्जना
प्रदेश में फिर बढ़ी गर्मी, देर रात तक तेज हवा और गर्जना
रायपुर । राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह हल्की ठंड का अहसास हो रहा है तो दोपहर में गर्मी बनी हुई है। मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप से गर्मी बढ़़ती रही। जिस कारण लोग गर्मी से परेशान हो गए। लेकिन रात को अचानक तेज वर्षा शुरू हो गई। वर्षा शुरू होते ही मौसम ठंडा और सुहावना बन गया। आज भी राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वज्रपात की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार को छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा, यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह-सुबह बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। दोपहर के समय तेज धूप रही और गर्मी, उमस में बढ़ोतरी रही।

