बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दौरे की जानकारी

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति को बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
Bank Holiday Update: महा सप्तमी पर कहां बंद रहेंगे बैंक, कहां होगा कामकाज? जानें पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि आज मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान हो और उन्हें राहत मिले।
रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 मैच
छत्तीसगढ़ में आज भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। इस मुकाबले के लिए महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर में होने वाले इस मुकाबले से प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलने और खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ने की उम्मीद है।

