छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आ रहे RSS प्रमुख मोहन भागवत, दो दिवसीय प्रवास में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक और बौद्धिक चर्चा करेंगे।

MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 950 से अधिक आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति; 400 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे

बिलासपुर में बौद्धिक वर्ग को करेंगे संबोधित

डॉ. मोहन भागवत बिलासपुर पहुंचने के बाद कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित बौद्धिक वर्ग में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केवल बिलासपुर जिले के संघ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

23 अक्टूबर को होगी प्रांतीय टोली की बैठक

दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को संघ की प्रांतीय टोली की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में देश की विभिन्न समस्याओं और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

CM योगी का जनता दरबार: फरियादियों की समस्याएं सुन बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

बैठक पूरी होने के बाद डॉ. मोहन भागवत देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper