छत्तीसगढ़
लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 सहायक ग्रेड-1 कर्मचारियों का हुआ तबादला

रायपुर : लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग में कार्यरत 14 सहायक ग्रेड-01 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।



