रायपुर: यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही

👉*यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही*
👉*विगत दो दिनों में 193 वाहन चालकों पर प्रत्यक्ष जांच कर चालानी कार्यवाही, ITMS कैमरों से 5,748 ई-चालान जारी*
रायपुर। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।

विगत दो दिनों में यातायात पुलिस ने कुल 193 वाहन चालकों की प्रत्यक्ष चेकिंग कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें बिना नंबर प्लेट एवं आड़े-तिरछे नंबर प्लेट के 62, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के 18, नो पार्किंग के 28, तीन सवारी के 26, ड्रंक एंड ड्राइव के 40, रंगीन फिल्म के 05, मॉडिफाइड साइलेंसर के 05 तथा अन्य उल्लंघनों के 09 मामले शामिल हैं।
*ITMS कैमरों से 5,748 ई-चालान*
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित ITMS कैमरों के माध्यम से विगत दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 5,748 ई-चालान जारी किए गए। इनमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरस्पीड, नो पार्किंग एवं रॉन्ग वे जैसे उल्लंघन शामिल हैं।
यातायात पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील है कि वे हेलमेट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।
यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर
सुरक्षित यातायात — सुरक्षित जीवन।

