छत्तीसगढ़

DEEPAKSHA JAIN की गरिमामयी मौजूदगी में मनीषा तरवानी के भव्य आयोजन ‘सुहाग का त्योहार’ ने बांधा समां

रायपुर। Mrs. India Universe Asia 2026 Winner एवं Educationist DEEPAKSHA Jain की गरिमामयी मौजूदगी में 26 अक्टूबर 2026 को Babylon International, रायपुर में मनीषा तरवानी जी के Suhagni Soch द्वारा आयोजित ‘सुहाग का त्योहार – दुल्हन शो एवं म्यूजिकल तंबोला’ बेहद भव्य और शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। सिंधी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा यह आयोजन सभी के लिए खास रहा। आकर्षक व्यवस्थाओं, उत्सवी माहौल, संगीत और मनोरंजन से सजे इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

आयोजक: मनीषा तरवानी | Suhagni Soch

कार्यक्रम निदेशक एवं आयोजक टीम: स्वाति पांडा, माही बुलानी, ज्योति बुधवानी, आरती मयानी, पूनम हिंदुजा, स्नेहा बुधवानी, दिव्या भोजसिया एवं हर्षा सिहानी।

इस खूबसूरत आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए DEEPAKSHA Jain ने अपनी खास मित्र स्वाति पांडे जी का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही आयोजक मनीषा तरवानी जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें आमंत्रित कर Jury Member के रूप में अपनी भूमिका निभाने और कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर दिया।

कार्यक्रम में DEEPAKSHA Jain ने Jury Member के रूप में अपनी भूमिका निभाई। शिक्षा जगत, समाज सेवा और पेजेंट क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकीं DEEPAKSHA Jain ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति और पारंपरिक दुल्हन के अंदाज को परखा। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मनीषा तरवानी जी के शानदार आयोजन में दुल्हन शो और म्यूजिकल तंबोला मुख्य आकर्षण रहे। बेहतरीन आयोजन व्यवस्था, प्रतिभागियों का उत्साह और पूरे कार्यक्रम की खूबसूरत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। यह आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताने का सुंदर अवसर बना।

कार्यक्रम में रिंकी अग्रवाल विजेता रहीं, जबकि ममता पटेल फर्स्ट रनर-अप बनीं। DEEPAKSHA Jain ने दोनों को अपने हाथों से क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी आत्मविश्वास के साथ बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

दिनांक 28/10/2026 को जिला रायपुर के 50 प्रकरण में अभी तक 28 प्रकरण मे जन-सुनवाई की गई जिसमें 07 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

DEEPAKSHA Jain ने मनीषा तरवानी जी को इतने भव्य, खूबसूरत और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Educationist DEEPAKSHA Jain, संस्थापक Jainam Academy एवं Mrs. India Universe Asia 2026 Winner, शिक्षा, सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक आयोजनों के क्षेत्र में सक्रिय हैं। Jainam Academy के माध्यम से वे बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करती हैं। वे भविष्य में भी बच्चों और महिलाओं को आगे बढ़ने, अपने सपने पूरे करने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper