छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 33 एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले
गृह विभाग ने जारी किए आदेश, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा सहित विभिन्न जिलों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उप सेनानी, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
पाॅवर कंपनी से सीई श्री तिवारी एवं श्री श्रीवास्तव सहित 4 कर्मियों को भावभीनी विदाई
00 एएसपी और उप सेनानी स्तर पर बदलाव
जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती रिचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर पदस्थ किया गया है। श्री बंतलूराम भगत को उप सेनानी, छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर, श्री रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा (कोरबा) तथा श्री नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार, श्री अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, करकाभाट (बालोद) और सुश्री गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आईजी कार्यालय, राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
00 रायपुर, बिलासपुर और अन्य जिलों में नई पदस्थापनाएं
प्रशासनिक फेरबदल के तहत श्री देवेन्द्र कुमार सिंह को डीएसपी (यातायात), सरगुजा, सुश्री लितेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय तथा श्री मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन), रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।
श्री सौरभ उईके को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय, श्री विकास पाटले को डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), बालोद, श्री श्याम मधुकर को डीएसपी (लाइन), बेमेतरा तथा श्री रूपेश कुमार को डीएसपी (यातायात), धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्री उत्तम प्रताप सिंह को एसडीओपी, सीतापुर (सरगुजा) पदस्थ किया गया है।
00 संवेदनशील क्षेत्रों में भी अधिकारियों की तैनाती
जारी सूची के अनुसार, श्री आशीष कुमार नेताम को एसडीओपी, सुकमा, श्री मनीष रात्रे को एसडीओपी, बिलाईगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़), श्री नीलेश द्विवेदी को डीएसपी, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर तथा श्री नेलसन कुजूर को डीएसपी, आईजी कार्यालय, सरगुजा रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, श्री कौशल किशोर वासनिक को डीएसपी (अजाक), कोरिया, श्री गोपाल कुमार वैश्य को डीएसपी, कोरिया, श्री श्रीकांत शुक्ला को डीएसपी (मुख्यालय), बालोद तथा श्री विशाल गर्ग को नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), सूरजपुर पदस्थ किया गया है।
सुश्री स्निग्धा सलामे को एसडीओपी, कोण्डागांव, श्री सुशांतो बनर्जी को डीएसपी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, श्री संगम राम को एसडीओपी, बोड़ला (कबीरधाम) तथा सुश्री अमृता पैकरा को एसडीओपी, वाड्रफनगर (बलरामपुर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
00 यातायात, अपराध अन्वेषण और अन्य शाखाओं में भी बदलाव
आदेश के अंतिम क्रम में श्री रमेश चन्द्रा को डीएसपी (यातायात), बिलासपुर, श्री विनोद कुमार मण्डावी को डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), राजनांदगांव तथा श्री रामावतार धुरर्व को नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा (बालोद) पदस्थ किया गया है।
इसी तरह, श्रीमती माया शर्मा को डीएसपी, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर, श्रीमती सत्यकला रामटेके को डीएसपी (अजाक/क्राइम), धमतरी तथा श्री विवेक शर्मा को डीएसपी, बेमेतरा की जिम्मेदारी दी गई है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों, यातायात इकाइयों, पुलिस मुख्यालय और विशेष शाखाओं में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

