छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में साइक्लोन अर्नब का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। बीते 28 अक्टूबर से प्रदेश में जारी बारिश का सिलसिला अब कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बारिश से मिली राहत के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विधायक दिवंगत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान कुसमी में सबसे ज्यादा 28 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण किसानों को भी काफी नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 48 घंटों के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। कुसमी में 28 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा चांदो और सामरी में 14-14 सेंटीमीटर, कुनकुरी में 12 सेंटीमीटर, तमनार और रामानुजगंज में 9-9 सेंटीमीटर तथा रायगढ़, कांसाबेल, सन्ना और बगभा में 8-8 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इस बीच प्रदेश के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जगदलपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

स्कूलों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आयोजित

कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, बारिश का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper