छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विधायक दिवंगत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा का अंतिम संस्कार आज शनिवार को दोपहर 2 बजे उनके गृहग्राम भेण्ड्रा, गुंडरदेही जिला बालोद में होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर एक बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचकर श्री कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। श्री कोर्सेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी से पहली बार 2008 में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे दूसरी बार 2023 में इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहे।

स्कूलों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आयोजित

श्री कोर्सेवाड़ा का कल हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। आज 8.30 बजे उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा।
इसके बाद पार्थिव देह 10.15 बजे भिलाई स्थित उनके शासकीय आवास लाया जाएगा, जहां सुबह 11 बजे तक का समय अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है।

पाॅवर कंपनी से सीई श्री तिवारी एवं श्री श्रीवास्तव सहित 4 कर्मियों को भावभीनी विदाई

सुबह 11 बजे भिलाई- 3 निवास से पार्थिव शरीर सुबह 11.30 बजे जवाहरनगर दुर्ग पहुंचेगा। जहां दोपहर 12.30 बजे तक दर्शन के लिए रखा जाएगा, इसके उपरांत जवाहरनगर दुर्ग से ग्राम भेंड्रा के लिए ले जाया जाएगा। पार्थिव देह दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेगी। वहाँ दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper