छत्तीसगढ़

CG News: सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने पर लगेगा भारी जुर्माना, शिकायत करने वाले को मिलेंगे 10 हजार रुपए

जगदलपुर : शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। अब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, कचरा फेंकने वालों की जानकारी निगम को देने वाले व्यक्ति को भी 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

हैदराबाद से रायपुर लाया गया विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर, मंत्रियों और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दरअसल, नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति खुले में कचरा फेंकता पाया जाता है, तो उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। खास बात यह है कि ऐसे लोगों की सूचना देने वाले नागरिकों को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस पहल को लेकर महापौर संजय पांडे ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की जानकारी निगम को देने की अपील की है।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने सरदार पटेल को किया नमन, कहा- एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे लौह पुरुष

अब देखना होगा कि नगर निगम की यह नई पहल शहर में कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाती है और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में कितनी मददगार साबित होती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper