छत्तीसगढ़

राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जारी हुआ मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उनका छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक आई सामने, हाई-स्पीड परफॉरमेंस के साथ यात्रियों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास आराम

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सबसे पहले एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

गौरतलब है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए समयसीमा निर्धारित की थी। ऐसे में राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को प्रदेश में नक्सल उन्मूलन के प्रयासों और उपलब्धियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय वायु सेना के शानदार हवाई प्रदर्शन ने भरा रोमांच

इधर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की लोककला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। इसके अलावा जनता और युवाओं की मांग को देखते हुए देश के तीन चर्चित कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper