छत्तीसगढ़

CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे मतदाताओं के लिए राहत की खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और गलत जानकारी में सुधार कराने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब पात्र मतदाता 30 अक्टूबर के बजाय 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

जनजातीय युवाओं को बड़ी सौगात, नवा रायपुर में बनेगा नर्सिंग कॉलेज; सीएम साय ने किया भूमिपूजन

बारिश और चक्रवात के चलते बढ़ाई गई तारीख

राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लगातार बारिश और चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रभावित जिलों में लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए लिया है। इससे पहले मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। अब मतदाताओं को आवेदन के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।

6 नवंबर तक होगा दावा-आपत्तियों का निराकरण

आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 3 नवंबर तक प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निराकरण 6 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

दिसंबर में जिन नगरीय निकायों में आम चुनाव और उपचुनाव प्रस्तावित हैं, वहां के मतदाता इस प्रक्रिया के तहत अपने नाम और विवरण की जांच कर सकते हैं।

मतदान से पहले वोटर लिस्ट में ऐसे जांचें अपना नाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों और विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य जानकारियां जांचने की अपील की है। मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थानों पर जाकर वोटर लिस्ट का निःशुल्क अवलोकन कर सकते हैं।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की झलक आई सामने, हाई-स्पीड परफॉरमेंस के साथ यात्रियों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास आराम

यदि सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो नाम जुड़वाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे और मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper