छत्तीसगढ़

दीपावली तक बढ़ाई गई जीके इलेक्ट्रिक की नवरात्रि स्क्रैच एंड विन योजना में रायगढ़ के ग्राहक ने जीती होंडा एक्टिवा

इस योजना में हर खरीद पर उपहार, ग्राहकों को मिल रहे टीवी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे आकर्षक इनाम

त्योहारी खुशियों के बीच जीके इलेक्ट्रिक की ग्राहक संतोषी यादव के लिए इस बार की खरीदारी यादगार बन गई। रायगढ़ स्थित जीके इलेक्ट्रिक की अधिकृत डीलरशिप अमर ईवी से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वाली संतोषी यादव ने कंपनी की नवरात्रि स्क्रैच एंड विन योजना के तहत होंडा एक्टिवा जीती है।

जीके इलेक्ट्रिक ने नवरात्रि के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए यह विशेष योजना शुरू की थी, जिसे ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए अब दीपावली तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत कंपनी के सभी डीलरशिप पर वाहन खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को निश्चित उपहार दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर सहित कई आकर्षक इनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है।

रायगढ़ की संतोषी यादव को मिली होंडा एक्टिवा इसी योजना का एक खास आकर्षण है। अलग-अलग डीलरशिप पर ग्राहकों को मिल रहे इनामों से इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जीके इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री पुनीत परवानी ने कहा,

“हमारे लिए यह अभियान केवल वाहन की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि उन ग्राहकों के विश्वास और जुड़ाव का उत्सव है, जिन्होंने जीके इलेक्ट्रिक को इस मुकाम तक पहुंचाया है। बहुत कम समय में 6,000 वाहनों के आंकड़े की ओर बढ़ना हमारे लिए गर्व की बात है। नवरात्रि से दीपावली तक चलने वाली यह योजना ग्राहकों के प्रति हमारा आभार व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है। हम चाहते हैं कि इस त्योहारी सीजन में जीके इलेक्ट्रिक से जुड़ने वाला हर ग्राहक कुछ खास लेकर जाए।”

जीके इलेक्ट्रिक के बारे में

रायपुर स्थित जीके इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की निर्माता कंपनी है और छह दशकों की विरासत वाले जीके ग्रुप का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में प्रमुख ईवी ब्रांड के रूप में पहचान बनाने के बाद कंपनी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में अपना विस्तार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper