उत्तरप्रदेश

दीपावली पर अपनों को दें यूपी की कला का तोहफा, CM योगी ने की ODOP उत्पाद अपनाने की अपील

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पर्व पर प्रदेशवासियों से उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को उपहार के रूप में अपनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से इस बार अपने प्रियजनों को ओडीओपी (एक जनपद-एक उत्पाद) योजना के तहत तैयार उत्पाद भेंट करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश की पारंपरिक कला और शिल्प को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की मेहनत को भी सम्मान मिलेगा।

अग्निवीरों को 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका, CM विष्णुदेव साय ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि दीपावली केवल खुशियों और उल्लास का पर्व नहीं, बल्कि आत्मीयता और लोकमंगल की भावना से जुड़ा उत्सव भी है। ऐसे अवसर पर अपनों को उपहार देते समय उन हुनरमंद कारीगरों को भी याद करना चाहिए, जिनके कौशल और मेहनत ने उत्तर प्रदेश की कला एवं शिल्प को अलग पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना ने स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कलाओं को नई पहचान दिलाई है। आज उत्तर प्रदेश के कुल निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, प्रदेश को मिले 81 जीआई टैग यहां के विशिष्ट उत्पादों की वैश्विक पहचान को दर्शाते हैं।

धनतेरस पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में गोल्ड, डायमंड एवं ब्राइडल ज्वैलरी का शानदार कलेक्शन – पारंपरिक विरासत के साथ आधुनिक डिजाइनों की खास पेशकश

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करना प्रदेश की समृद्ध विरासत के प्रति सम्मान जताने का एक माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने और स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साथ ही ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को मजबूत बनाने की बात कही।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper