इंदौर के होलकर स्टेडियम में फिर लगेगा चौके-छक्कों का मेला, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे दम, दर्शकों की एंट्री फ्री

इंदौर। मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। 14 नवंबर से शुरू होने जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा दिल्ली की टीम से, जबकि वैभव सूर्यवंशी बिहार की ओर से मैदान पर उतरेंगे।
दीपावली पर अपनों को दें यूपी की कला का तोहफा, CM योगी ने की ODOP उत्पाद अपनाने की अपील
इंदौर में खेले जाएंगे 21 मुकाबले
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत इंदौर में कुल 21 मैच आयोजित किए जाएंगे। इनमें ज्यादातर मुकाबले होलकर स्टेडियम में होंगे, जबकि कुछ मैच डेली कॉलेज मैदान पर खेले जाएंगे। होलकर स्टेडियम में सभी मुकाबले डे-नाइट होंगे। वहीं, डेली कॉलेज मैदान में केवल दिन के मैच आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि क्रिकेट प्रेमियों को इन मैचों का आनंद लेने के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों के लिए सभी मुकाबलों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
एमपीसीए ने पूरी की तैयारियां
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के सचिव सुधीर असनानी ने बताया कि होलकर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
इंदौर में इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले
इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इनमें अलग-अलग राज्यों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।
सौराष्ट्र-बिहार
रेलवे-तमिलनाडु
जम्मू-कश्मीर-दिल्ली
रेलवे-बिहार
जम्मू-कश्मीर-तमिलनाडु
सौराष्ट्र-हरियाणा
दिल्ली-पंजाब
दिल्ली-बिहार
पंजाब-रेलवे
तमिलनाडु-हरियाणा
जम्मू-कश्मीर-सौराष्ट्र
पंजाब-तमिलनाडु
जम्मू-कश्मीर-बिहार
दिल्ली-सौराष्ट्र
रेलवे-हरियाणा
रेलवे-सौराष्ट्र
दिल्ली-हरियाणा
जम्मू-कश्मीर-पंजाब
तमिलनाडु-बिहार
दिल्ली-तमिलनाडु
पंजाब-सौराष्ट्र
आखिरी बार भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुआ था मुकाबला
होलकर स्टेडियम में आखिरी बार 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में 69 रन बनाए थे। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 14 रन से अपने नाम किया था।
CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम
होलकर स्टेडियम में बल्लेबाजों की रहती है चांदी
इंदौर का होलकर स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर अब तक पांच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 204 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 174 रन बताया गया है।
होलकर स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट पर 260 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसी मुकाबले में रोहित शर्मा ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था। उन्होंने 118 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 10 छक्के और 12 चौके शामिल थे। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबलों में भी दर्शकों को बड़े स्कोर और रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद रहेगी।

