उत्तरप्रदेश

दीपोत्सव के 10वें संस्करण पर CM योगी का संदेश, बोले- अयोध्या का गौरव और सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण बना ऐतिहासिक अध्याय

अयोध्या। दीपोत्सव के 10वें संस्करण के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक यात्रा को लेकर अपना संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव अब केवल दीपों की रोशनी और विश्व कीर्तिमानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव, सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और देश के सांस्कृतिक गौरव को फिर से स्थापित करने का प्रतीक बन चुका है।

JAINAM PARENTS PRIDE INDIA: DEEPAKSHA JAIN की भव्य पहल, माता-पिता को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में सरयू तट पर शुरू हुआ दीपोत्सव का संकल्प आज भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिला रहा है। राम की पैड़ी पर प्रज्वलित लाखों दीपों ने न केवल अंधकार को दूर किया, बल्कि आस्था, अंत्योदय और स्थानीय स्वावलंबन की नई रोशनी भी फैलाई है।

सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या को मिली नई पहचान

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि दीपोत्सव का यह गौरवशाली दशक उस ऐतिहासिक संकल्प की सफलता का प्रतीक है, जिसने सदियों की प्रतीक्षा को भव्य वास्तविकता में बदल दिया। इसके माध्यम से अयोध्या को उसकी सांस्कृतिक पहचान और गौरव के साथ दोबारा स्थापित करने का काम हुआ है।

Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के इस विशेष अवसर पर लोगों से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा रामराज्य स्थापित करने का प्रयास होना चाहिए, जहां विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। आस्था, सामाजिक समरसता और सेवा की भावना ही इस सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का आधार है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper