खेल

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दिसंबर में नेपाल इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता की शुरुआत 4 दिसंबर से होगी, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के बीच 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की जंग होगी। इस टूर्नामेंट से चार टीमों को ग्लोबल क्वालीफायर में जगह मिलेगी।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान नेपाल और इटली के बीच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, इसी दिन नामीबिया और युगांडा की टीमें मुलापानी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इनके अलावा कनाडा, कुवैत, जर्सी और यूएई की टीमें भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

MP में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद वेतन बढ़ाने और नियमित करने पर बनी सहमति

4 जगहों के लिए 8 टीमों में मुकाबला

2027 वनडे वर्ल्ड कप के ग्लोबल क्वालीफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 6 टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। आयरलैंड और वेस्टइंडीज को वनडे रैंकिंग के आधार पर मौका मिला है, जबकि अमेरिका, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और ओमान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के जरिए क्वालीफाई किया है।

अब बाकी चार स्थानों के लिए नेपाल में क्वालीफायर प्लेऑफ खेला जाएगा। इसमें शामिल 8 टीमों में से शीर्ष चार टीमें ग्लोबल क्वालीफायर का हिस्सा बनेंगी। इसके बाद ग्लोबल क्वालीफायर में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीम सीधे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाएगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को नई सुपर सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।

2 अक्टूबर से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप 2027

ICC मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 12 मैदानों पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे।

मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे टूर्नामेंट में प्रवेश मिल गया है। वहीं, तीसरी मेजबान टीम नामीबिया को वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

JAINAM PARENTS PRIDE INDIA: DEEPAKSHA JAIN की भव्य पहल, माता-पिता को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। यह मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में एक क्वालीफायर टीम से भिड़ेगी। वहीं, 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में सह-मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper