मनोरंजन

कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी में करीना कपूर का नवाबी अंदाज, कफ्तान और पगड़ी में दिखीं बेहद स्टाइलिश

दिवाली के मौके पर बॉलीवुड सितारों के एक से बढ़कर एक खूबसूरत लुक देखने को मिले। आलिया भट्ट पिस्ता ग्रीन लहंगे में नजर आईं, तो श्रद्धा कपूर ने बटरी येलो अनारकली सूट पहनकर अपनी सादगी से सबका ध्यान खींचा। वहीं, करीना कपूर खान ने अपने अनोखे और शाही अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दिए। कपूर परिवार की दिवाली पार्टी में पहुंचीं करीना ने इस बार साड़ी, लहंगे या सूट की जगह कफ्तान को चुना। इसके साथ पहनी गई पगड़ी और उस पर लगी कलगी उनके लुक का सबसे खास हिस्सा रही।

रायपुर : दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

कफ्तान और पगड़ी में दिखा करीना का रॉयल लुक

करीना कपूर खान ने कपूर परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन के लिए खास आउटफिट चुना था। उनका यह लुक फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने तैयार किया था। करीना ने डिजाइनर पुनीत बलाना का बेज रंग का कफ्तान पहना, जिस पर सिल्वर धागों से खूबसूरत जालीनुमा कढ़ाई की गई थी। इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी, जिस पर चमचमाती कलगी लगी हुई थी।

करीना के इस लुक में सबसे ज्यादा चर्चा पगड़ी पर लगी कलगी की हो रही है। ‘डाइट सब्या’ के मुताबिक, यह कलगी पटौदी खानदान की विरासत से जुड़ी है और इसका परिवार में खास महत्व है। सैफ अली खान ने भी अपनी शादी के दौरान इसे पहना था। अपने लुक को और खास बनाने के लिए करीना ने गोल्ड चोकर, पन्ने वाला पेंडेंट नेकलेस और स्टेटमेंट जूलरी पहनी। उनका यह नवाबी अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ

करीना कपूर ने जैसे ही अपने दिवाली लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, फैंस ने कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। किसी ने उनके अंदाज को क्लासी और एलिगेंट बताया, तो किसी ने उन्हें महारानी जैसा बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘डिवा, आप इस लुक में कमाल लग रही हैं।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘मुझे इस लुक से प्यार हो गया है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘यहां सिर्फ एक ही बेबो है।’

Team India का ऐलान: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

एक साथ नजर आया पूरा कपूर परिवार

दिवाली के मौके पर कपूर परिवार ने भी मिलकर जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन में परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सोनी राजदान ने भी सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलक देखने को मिली। तस्वीरों में महेश भट्ट और सोनी राजदान अपने दामाद रणबीर कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आए।

एक तस्वीर में करीना कपूर खान, सैफ अली खान और आलिया भट्ट भी कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पोज देते दिखाई दिए। इससे पहले आलिया भट्ट ने अपने नए घर में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ लक्ष्मी पूजा करती नजर आई थीं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper