जॉब - एजुकेशन

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, ग्रुप हेड से टेरिटरी हेड तक 837 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप हेड, टेरिटरी हेड समेत अन्य पदों पर कुल 837 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

पद के अनुसार आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। न्यूनतम आयु 24, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35, 42, 45 और 50 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यताएं और निर्धारित कार्यानुभव भी जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार पात्रता की जानकारी जरूर देख लें।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा।

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 850 रुपये
  • एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: 175 रुपये

इन 5 स्टेप्स में करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Career’ सेक्शन में जाकर ‘Current Opportunities’ पर क्लिक करें।
  3. संबंधित भर्ती के लिंक को खोलें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें।
  4. आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 नवंबर 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता संबंधी शर्तों की सही जानकारी मिल सके।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper