छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर, भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2027 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत समूह-4 आरक्षक भर्ती परीक्षा, जो पहले दिसंबर 2027 में आयोजित होनी थी, अब मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। इस तरह परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय से करीब नौ महीने पहले होगा। आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पहले निर्धारित तिथि पर अब शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली 11 प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल भी बदल दिया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर उरकुरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

नौ प्रवेश परीक्षाएं अब रविवार की जगह गुरुवार को

कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, 15 जून तक आयोजित होने वाली 11 प्रवेश परीक्षाओं में से नौ परीक्षाएं अब रविवार के बजाय गुरुवार को आयोजित की जाएंगी। वहीं, शेष दो परीक्षाएं रविवार को ही होंगी, लेकिन उनकी तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले सभी 11 प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रविवार को प्रस्तावित था।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बदली गई तारीखें

कर्मचारी चयन मंडल के संयुक्त परीक्षा नियंत्रक केदार पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं सामान्यत: रविवार को आयोजित होती हैं। ऐसे में एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल ने 15 जून तक आयोजित होने वाली अपनी प्रवेश परीक्षाओं को गुरुवार को कराने का निर्णय लिया है।

रायपुर में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

शासन के निर्देश पर जारी हुआ संशोधित कैलेंडर

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2027 के अंत में प्रस्तावित कुछ परीक्षाओं को निर्धारित समय से पहले आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। शासन के इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षाओं के साथ प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में भी संशोधन किया है। नए कैलेंडर से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी और समय प्रबंधन के लिए अपने कार्यक्रम में बदलाव करना होगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper