छत्तीसगढ़

कैंसर मरीजों के लिए जरूरी खबर! दवा खरीदने से पहले जांचें MRP, ज्यादा कीमत वसूलने पर यहां करें शिकायत

रायपुर। कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में संशोधन किया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन (TMR) लागू किया है। इसके तहत इन दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) 9 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई है।

छत्तीसगढ़ में भी मरीजों को नई कीमतों का लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGPMRU) ने दवा विक्रेताओं, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में संशोधित MRP का पालन करने, दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने और निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूलने को कहा गया है।

अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही के विद्यार्थियों का गीत ‘सरगुजा नाचे…’ सोशल मीडिया पर छाया

दवा खरीदने से पहले जरूर जांचें MRP

CGPMRU ने कैंसर मरीजों और आम नागरिकों से अपील की है कि दवाएं खरीदते समय उनके पैकेट पर दर्ज अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) जरूर जांचें। यदि कोई दवा विक्रेता निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे मांगता है या दवा उपलब्ध कराने से इनकार करता है, तो इसकी शिकायत संबंधित हेल्पलाइन नंबर या ई-मेल पर की जा सकती है।

अंतरिक्ष में नया इतिहास रचने की तैयारी, Starship की 15वीं उड़ान में ऑर्बिट से सीधे टॉवर पर होगी लैंडिंग

इन नंबरों और ई-मेल पर करें शिकायत

कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी सूचना में मरीजों से संशोधित कीमतों का लाभ लेने की अपील की गई है। साथ ही दवाओं की निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper