भाजपा सिविल लाइन मंडल ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, दीप प्रज्ज्वलित कर अर्पित की पुष्पांजलि
विधायक सुनील सोनी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, वन संरक्षण और आदिवासी समाज के योगदान पर डाला प्रकाश

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री सुनील सोनी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वन संरक्षण, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज के योगदान को भी रेखांकित किया।
बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भव्य आयोजन, सीएम साय और स्मृति ईरानी पहुंचे धरमजयगढ़
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुमार कुकरेजा, पार्षद श्री अमर गिदवानी, श्री सचिन मेघानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, मंडल महामंत्री श्री शैलेन्द्र सिंह सोमवंशी, श्रीमती पदमा साहू, उपाध्यक्ष श्री थानाराम पटेल एवं श्री कृपाराम चतुर्वेदी, मंत्री श्रीमती इला दुबे, श्री प्रकाश जोशी, श्री कमल रंधवा, श्री दीपक पाठक, श्री सूरज यादव, श्री नीरज मनवानी, श्री शेरू ध्रुव, श्री रवि उइके, श्री अमन मरावी, श्रीमती उमेश्वरी मोगराज, श्रीमती गौरी चावलिया, श्री शिवचरण सगरवंशी, श्री महेश वर्मा एवं श्री रमेश भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

